Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh RTO: छत्तीसगढ़ RTO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 165 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले,...

Chhattisgarh RTO: छत्तीसगढ़ RTO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 165 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत और सरल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत विभाग के कुल 165 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस कदम को विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

परिवहन विभाग में कई स्तरों पर बदलाव

जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में विभाग के विभिन्न स्तरों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इनमें परिवहन निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक संतुलन और कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ RTO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
छत्तीसगढ़ RTO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

46 परिवहन निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां

तबादलों में सबसे अधिक चर्चा परिवहन निरीक्षकों के बदलाव को लेकर है। आदेश के मुताबिक कुल 46 परिवहन निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा कई जिलों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की पोस्टिंग भी बदली गई है।

उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती

सूची में 50 परिवहन उपनिरीक्षकों और 16 सहायक उपनिरीक्षकों को भी नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। परिवहन विभाग के जारी आदेश में 35 प्रधान आरक्षकों और 18 आरक्षकों के तबादले भी शामिल हैं। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द नई जगहों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट