खबर डिजिटल न्यूज़ -कटनी जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालक को महज 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को फरियादी ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र लापता है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका है। शिकायत पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 512/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 सितंबर 2026 को महज 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालक को दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई।इनकी रही विशेष भूमिकादस्तयाबी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि मोनेन्द्र सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।
24 घंटे में नाबालिग बालक दस्तयाब, बड़वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
