Monday, November 2, 2026
Homeव्यापार₹1 लाख से ₹1.84 करोड़: एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने 30 सालों...

₹1 लाख से ₹1.84 करोड़: एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने 30 सालों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया

मुंबई। अगर किसी निवेशक ने 1 जनवरी 1995 को एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड में ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर ₹1.84 करोड़ हो गई होती। यह फंड पिछले 30 वर्षों से बाजार की हर उठा-पटक में मजबूती से खड़ा रहा है और औसतन 18.82% का वार्षिक रिटर्न (CAGR) दिया है (डेटा: 31 मार्च 2025 तक)।

एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड एक मल्टी-कैप इक्विटी फंड है, जो लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करता है। इसका मकसद है — जोखिम को संतुलित रखते हुए लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण करना। दिलचस्प बात यह है कि इस फंड ने अपने बेंचमार्क Nifty 500 TRI से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उदाहरण के तौर पर, ₹10,000 की मासिक SIP जो जनवरी 1995 से शुरू की जाती, वो अब तक (मार्च 2025) ₹36.20 लाख के निवेश पर लगभग ₹20.24 करोड़ बन चुकी होती।

निवेश रणनीति: टिकाऊ ग्रोथ और रिस्क मैनेजमेंट

फंड की रणनीति ‘बॉटम-अप अप्रोच’ पर आधारित है, जिसमें हर कंपनी को उसके फंडामेंटल्स, सेक्टर पोजिशन और ग्रोथ पोटेंशियल के आधार पर चुना जाता है। इस प्रक्रिया में इन-हाउस रिसर्च टीम का अहम योगदान होता है, जो लगातार बाजार ट्रेंड और कंपनियों की गुणवत्ता का विश्लेषण करती है।

जोखिम प्रबंधन पर खास ध्यान

फंड के पास एक संरचित रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क है, जिसमें रियल-टाइम मॉनिटरिंग, वैल्यूएशन चेक्स और इंडस्ट्री साइकिल को ध्यान में रखते हुए पोर्टफोलियो तैयार किया जाता है। इसके अलावा, विविधता और फ्लेक्सिबिलिटी को बनाए रखते हुए, यह फंड हर बाजार परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है।

एचडीएफसी एएमसी की लीडरशिप की प्रतिक्रिया

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री नवनीत मुणोत ने कहा,
“एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड का तीन दशक लंबा सफर हमारे अनुशासन, निवेश की स्पष्ट रणनीति और निवेशकों के साथ मजबूत विश्वास को दर्शाता है।”

वहीं, सीनियर फंड मैनेजर सुश्री रोशी जैन ने कहा,
“हमारा प्रयास रहा है कि निवेशकों को मजबूत और स्थिर रिटर्न देने वाले ऐसे व्यवसायों में निवेश करें, जो भविष्य में भी टिके रहें।”


निवेश सलाह:
यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं और बाजार के उतार-चढ़ावों को समझते हैं, तो एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड जैसे स्थायित्व वाले इक्विटी फंड आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट