P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबरही नगर में रेत कंपनी का ठेका समाप्ति के बाद भी हो...

बरही नगर में रेत कंपनी का ठेका समाप्ति के बाद भी हो रहा रेत का परिवहन किसके संरक्षण में चल रहा अवैध कारोबार….

/कटनी (बरही) (सौरभ श्रीवास्तव)- बरही नगर में रेत कंपनी का ठेका समाप्त हो जाने के बावजूद अवैध रेत परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह गैरकानूनी कारोबार खुलेआम जारी है?सूत्रों के मुताबिक, ठेका अवधि खत्म होने के बाद भी रेत का अवैध कारोबार न केवल जारी है, बल्कि तेज़ी से बढ़ रहा है। इस दौरान शासन को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं जिम्मेदार विभाग और प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन से नदियों का स्वरूप बदल रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब जागता है और राजस्व व पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट