P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशचंदेरी विकासखंड के सभी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थायी प्राचार्य विहीन, शिक्षा व्यवस्था...

चंदेरी विकासखंड के सभी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थायी प्राचार्य विहीन, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चंदेरी के तीनों प्रमुख स्कूल स्थायी प्राचार्य विहीन, वरिष्ठ शिक्षक भी प्रभार से वंचित

चंदेरी (अशोकनगर) निर्मल विश्वकर्मा। चंदेरी विकासखंड के तीनों प्रमुख शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल — शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय कटरा बाजार, शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, और शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल — इन दिनों स्थायी प्राचार्य विहीन हैं। इससे स्थानीय शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। शासकीय मॉडल स्कूल और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में अब तक कभी भी स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की गई। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय कटरा बाजार में पूर्व में स्थायी प्राचार्य पदस्थ थे, लेकिन अब वह भी केवल प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा है।

Katra Bazaar Chanderi Higher Secondary School 1

सीनियर शिक्षकों को नज़रअंदाज़ कर दिए जा रहे हैं प्रभार
स्थानीय शिक्षकों एवं अभिभावकों का कहना है कि विकासखंड में वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए कनिष्ठ शिक्षकों को प्राचार्य और बीईओ (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) जैसे महत्वपूर्ण प्रभार दिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ शिक्षकों — लतीफ खान पठान, असलम बेग मिर्जा, सुधीर समैया, भुवन भार्गव, रामसहाय कटारे, सुरभि जैन, संध्या पटसारिया, राजेन्द्र यादव और विजय कोहली — को न तो स्कूलों का प्रभार दिया गया और न ही बीईओ पद का अवसर। वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय में संध्या पटसारिया प्रभारी प्राचार्य हैं, वहीं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में सुधीर समैया को हटाकर भुवन भार्गव को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। शासकीय मॉडल स्कूल में अब तक किसी वरिष्ठ शिक्षक को स्थायी या प्रभारी प्राचार्य नियुक्त नहीं किया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर दी गई प्रतिक्रियाएं
इस विषय पर जब वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, ग्वालियर संभाग, अरविंद सिंह ने कहा: “वरिष्ठता के आधार पर ही प्रभार दिए जाने के स्पष्ट निर्देश शासन से हैं। आपने जिन मामलों की जानकारी दी है, उनके लिए जिला शिक्षा अधिकारी अशोकनगर से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Katra Bazaar Chanderi Higher Secondary School 2

जिला शिक्षा अधिकारी, अशोकनगर चंद्रशेखर सिसोदिया ने बताया: “बीईओ प्रभार के विवाद और एक पूर्व अतिथि महिला शिक्षक को धमकी दिए जाने की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट डीपीआई भोपाल को भेजी जा रही है। वरिष्ठता सूची कलेक्टर अशोकनगर को भेज दी गई है और बीईओ प्रभार को लेकर शीघ्र निराकरण किया जाएगा।”

गौरतलब है कि चंदेरी के इन स्कूलों ने समय-समय पर मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके बावजूद इन संस्थानों में स्थायी प्राचार्य की अनुपस्थिति और वरिष्ठ शिक्षकों की उपेक्षा, शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करती है। अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इन विसंगतियों पर कितना शीघ्र और प्रभावी कदम उठाते हैं, ताकि चंदेरी विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था में फिर से स्थिरता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

क्या आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं?
यदि आप अपने क्षेत्र की समस्याओं, खबरों और जन-आवाज को एक मंच देना चाहते हैं, तो हमारे जिला संवाददाता बनें। हमें अपना संक्षिप्त परिचय, संपर्क नंबर और पूर्व में किए गए कार्य (यदि कोई हों) के साथ मेल करें: Email: khabardigital@email.com 📱 WhatsApp: 9685520916
अपने जिले की सच्ची और ज़मीनी खबरें देश तक पहुंचाइए — हमारे साथ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट