भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे मंडल की मीडिया प्रभारी किरण तिवारी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर 700 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को रक्षासूत्र के माध्यम से और भी मजबूत किया।
मीडिया प्रभारी किरण तिवारी ने कहा कि “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। यह केवल एक परंपरा नहीं बल्कि भावनाओं का अटूट बंधन है। इस अवसर पर महिलाओं ने सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष शिखा अरसे, सिंधु पांडे, सुशीला काले, सरिता बामकले, राजकुमारी कोरी, राधा सकरवार और कल्पना गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


