P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorized7 वर्ष का बच्चे को 100 डायल की मदद से बाल कल्याण...

7 वर्ष का बच्चे को 100 डायल की मदद से बाल कल्याण समिति पहुंचाया गया

*कटनी (सौरभ श्रीवास्तव )खिरहनी फाटक निवासी 7 वर्षीय बच्चा भटक कर माई नदी समीप बीच रोड पर हाथ पर पट्टी बाधे रो रहा था तभी दुकान दार ने देखा तो साइड में बुला कर शांत कराया और हेल्पलाइन चाइल्ड सहायता में फोन किया तो नहीं लगा उसके बाद पुलिस सहायता डायल 100 की मदद से पुलिस को बुलवाया नजदीकी चौकी से 100 पर आरक्षक सतीश कुमार सिंह और गाडी पायलेट संजय पटेल पहुँच कर मौक़े पर बच्चे के परिजनों की जानकरी प्राप्त कर मौक़े पर बुलाया तभी परिजन पहुँच कर बच्चे को भटक जाने की वज़ह बता रहे थे मगर बच्चे के हाथ में पुराना घाव होने की वज़ह से गरीब परिजन इलाज कराने में असमर्थ थे तभी मौक़े पर खड़े आरक्षक सतीश कुमार सिंह ने राय कालोनी स्थित बाल कल्याण समिति को सुचना देकर बुलाया तत्काल टीम पहुँची और बच्चे को गाडी में बैठा इलाज के लिये बाल कल्याण केंद्र ले गये मिडिया से बात करते हुये बाल कल्याण समिति सदस्य बताते हुये कहा की परिजन इलाज कराने में असमर्थ है इसलिए हम ले जा रहे है और परिजनों को बच्चे के सभी डोकॉमेंट जमा करने की बात कही दुकानदार और पुलिस की मदद से एक बच्चे को अच्छा इलाज मिल जायेगा बाल कल्याण संस्था की तरफ गरीब परिवार को भी राहत मिल जाएगी परिवार की सहमति से बच्चे को बाल कल्याण संस्था में भर्ती कराया गया इलाज के लिये

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट