P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशग्वालियरकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाया वादा, बोले- "गिरिराज अब मेरा भी...

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाया वादा, बोले- “गिरिराज अब मेरा भी बेटा है”

ग्वालियर/खबर डिजिटल/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के बाढ़ प्रभावित लिलवारा गाँव के साहसी गिरिराज को नया ट्रैक्टर भेंट कर अपना वादा निभाया है। ज्ञात हो कि 21 अगस्त की शाम को सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने पहुँचे थे। लिलवारा गाँव में उन्होंने आपदा पीड़ितों से संवाद किया, जहाँ उन्हें ज्ञात हुआ कि गाँव के युवा गिरिराज ने अपने ट्रैक्टर की मदद से कई ग्रामीणों की जान बचाई थी। इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए सिंधिया ने उसी समय गिरिराज को नया ट्रैक्टर देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने मात्र 12 घंटे के समय में व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर पूरा कर दिखाया है।

जबलपुर को मिली सौगात: 1052 करोड़ से बना प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर 23 को होगा लोकार्पित – Khabar Digital

दिलेरी और त्याग की मिसाल बना गिरिराज
उक्त आपदा में गिरिराज ने पूरी रात बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया था। इस दौरान उसने न तो अपनी जान की परवाह की और न ही अपने ट्रैक्टर की चिंता। लगातार सेवा करते हुए उसका ट्रैक्टर गहराई में फँसकर बंद हो गया और उसका इंजन भी नष्ट हो गया।

अब यह मेरा बेटा है– सिंधिया
गिरिराज की दिलेरी और त्याग से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री ने कल ही लिलवारा गाँव में मंच से उसे सम्मानित करते हुए गिरिराज की माँ की ओर इशारा कर कहा था कि ‘अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं, बल्कि मेरा बेटा भी है।’ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा-भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह सिर्फ अपने गाँव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट