P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउमरियापान पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी किया गिरफ्तार,भेजे गए...

उमरियापान पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

21 अगस्त की रात हुई थी घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी,चोरी गई बाइक को बरामद कर पुलिस ने किया खुलासा।

खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान:- मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को उमरियापान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहा से आरोपियों को जेल भेजा गया। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि उमरियापान में बीते 21 अगस्त की रात को शेख जब्बार पिता रसीद के घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 एमके 7601 को किसी ने लॉक तोड़कर चोरी कर लिया। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू किया।मोटरसाइकिल चोरी का सुराग मिलने पर पुलिस ने ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवरी मारवाड़ी निवासी रंजीत पिता परदेशी कोल (22) और उमरियापान निवासी करिया उर्फ परदेशी पिता कमलेश कोल (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल जब्त किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी,एसआई भारत सिंह मार्को, एएसआई गया प्रसाद मंगोरे, कोदुलाल दाहिया,प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा,अजय तिवारी,अजय सिंह,आरक्षक मोहन मुबेल,अनिल पांडेय,मनोज कुम्हारे, जगन्नाथ सिंह,सतेंद्र चौरसिया,योगेश पटेल,रोहित झारिया और थाना स्टाफ की भूमिका रही ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट