*कटनी(सौरभ श्रीवास्तव🖊️) जिले में अपराधियों पर नकेल कसते हुए कटनी पुलिस ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर एक विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। 01 एवं 02 सितंबर की दरम्यानी रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।अभियान के दौरान पुलिस ने 29 स्थाई वारंटी, 151 गिरफ्तारी वारंटी, 12 जुआ-सट्टा आरोपी, 08 अन्य अपराधी और अवैध शराब विक्रय के 17 आरोपी गिरफ्तार किए। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में हुई इस कांबिंग गश्त में सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी उमराव सिंह सहित जिले के 15 थानों के थाना प्रभारी और 190 से अधिक पुलिस बल शामिल रहा।गश्त के दौरान पुलिस ने 75 से अधिक निगरानी बदमाशों और लिस्टेड गुंडों की चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नज़र रखी। इसके अलावा 47 जमानती वारंट और 30 सम्मन भी तामील किए गए।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत 08 आरोपी, धारा 126 व 135 बीएनएसएस के तहत 46 आरोपी और धारा 129 बीएनएसएस में 07 आरोपी पकड़े।पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जिले में असामाजिक तत्व शां
त्योहारों से पहले कटनी पुलिस की सख्ती – फरार वारंटी और अपराधियों की धरपकड़
सम्बंधित ख़बरें


