CM Mohan Yadav Today Program 7 September 2025: खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 7 सितम्बर 2025 को रीवा और मझगंव जिले के देवतालाब प्रवास पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह भोपाल से रीवा एयरपोर्ट पहुंचकर सीधे बहुती जल प्रपात का भ्रमण करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से देवतालाब पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकापर्ण और भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा – सुबह 9:45 बजे – ब्रीफिंग (एडीजी इंटेलिजेंस/आयुक्त जनसंपर्क) दूरभाष से। सुबह 10:25 बजे – स्टेट हेंगर भोपाल से वायुयान द्वारा रीवा एयरपोर्ट आगमन। सुबह 11:20 बजे – हेलीकॉप्टर से रीवा से बहुती जल प्रपात (मझगंव) आगमन एवं भ्रमण।
दोपहर 12:10 बजे – देवतालाब (मझगंव) आगमन। दोपहर 12:30 बजे – देवतालाब में स्थानीय कार्यक्रम, विकास कार्यों का लोकापर्ण और भूमिपूजन।
दोपहर 2:25 बजे – हेलीकॉप्टर से रीवा एयरपोर्ट वापसी। दोपहर 2:50 बजे – वायुयान से भोपाल प्रस्थान।दोपहर 3:55 बजे – मुख्यमंत्री निवास आगमन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का यह दौरा रीवा और मझगंव जिले के विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को समर्पित है।


