भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार, 8 सितम्बर 2025 का कार्यक्रम जारी किया गया है। सीएम मोहन यादव सुबह से शाम तक व्यस्त शेड्यूल में कई महत्वपूर्ण आयोजनों और बैठकों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम:
सुबह 11:00 बजे – बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीक्षांत समारोह में सहभागिता।
दोपहर 12:30 बजे – मंत्रालय में बैठक।
दोपहर 3:00 बजे – मंत्रालय में समीक्षा बैठक।
शाम 4:00 बजे – मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन।
शाम 5:00 बजे – मंत्रालय में समीक्षा बैठक।


