P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा में बड़ा खुलासा! कार्यपालन यंत्री का आरोप– जिला पंचायत में पैसे...

रीवा में बड़ा खुलासा! कार्यपालन यंत्री का आरोप– जिला पंचायत में पैसे लेकर दबाई जाती हैं भ्रष्टाचार की फाइलें! Viral video

रीवा/अरविन्द तिवारी/ रीवा से बड़ी खबर… जिसमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक 2 के कार्यपालन यंत्री एस.बी. रावत खुद जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं। रावत का यह बयान चौंकाने वाला है क्योंकि वे सीधे तौर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों पर पैसे लेकर फाइल दबाने और जांच प्रभावित करने के आरोप लगा रहे हैं।

इस एक्सक्लूसिव वीडियो में एस.बी. रावत कह रहे हैं कि जिला पंचायत में बैठे बाबू और कर्मचारी दलालों की तरह काम कर रहे हैं। रावत का आरोप है कि– पैसा लेकर जांच की दिशा मोड़ दी जाती है, फरियादी की अनुपस्थिति या अन्य तकनीकी कारण बताकर शिकायतें बंद कर दी जाती हैं। जब तक इन कर्मचारियों को हटाया नहीं जाता, किसी भी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई संभव नहीं है।

रावत का यह वीडियो रीवा जिले में पहले से दबी सैकड़ों भ्रष्टाचार की फाइलों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोप पहले भी ग्रामीणों और विपक्ष के नेताओं द्वारा लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार आरोप सीधे एक शासकीय अधिकारी की जुबानी सामने आए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर खुलासे पर क्या कार्रवाई करता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट