धार/भोपाल। CM Mohan Yadav today program खबर डिजिटल को मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 9:20 बजे भोपाल से इंदौर रवाना होंगे। 9:50 बजे इंदौर से धार जिले के भैंसोला पहुचेंगे, यहां उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन (सुबह 11:35 बजे) पर उनका स्वागत करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने PM Narendra Modi के साथ भैंसोला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री धार में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।, जिससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के बाद PM Narendra Modi दोपहर 1:10 बजे भैंसोला से प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:50 बजे इंदौर पहुचेंगे।
इंदौर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने एम.वाय. अस्पताल से “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश देंगे।


