कटनी✍️से खबर डिजिटल के लिए सौरभ श्रीवास्तव श्रीवास्तव की रिपोर्ट- नगर में बदलते मौसम के दौरान मच्छरों के विनिष्टीकरण के साथ ही संचारी बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण रखने हेतु नगर निगम कटनी द्वारा विभिन्न वार्डों के मुख्य एवं अन्य मार्गों में फागिंग मशीन से रासायनिक धुआं छोड़ने के साथ ही कीटनाशक दवाईयों के छिड़काव का कार्य अनवरत रूप से जारी है। निगम के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मच्छरों पर नियंत्रण लगाने हेतु गठित दल द्वारा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 35 के मुख्य एवं अन्य मार्गों में फागिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मेन बाजार के विभिन्न क्षेत्रों, भुमिया टोला बस्ती एवं मूंगा बाई कालोनी की विभिन्न गलियों,ओल्ड सिक लाइन सहित वार्ड के अन्य स्थलों में ई रिक्शा में स्थापित फागिंग मशीन से रासायनिक धुआं छोड़कर मलेरिया एवं मच्छर जनित अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण लगाने के प्रयास किए गए। इस अभियान से नागरिकों को काफी राहत भी मिल रही है। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य अमले द्वारा शनिवार प्रातः कालीन सफाई कार्य उपरांत वार्ड क्रमांक 9, 10, 18, 32 एवं 42 के विभिन्न मोहल्ले, बस्ती एवं गलियों में स्प्रे पंप के माध्यम से कीटनाशक दवाइयों का छड़काव किया गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार शहर की मलिन बस्तियों के साथ-साथ विभिन्न कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों आदि जगहों पर कीटनाशक दवाईयों का सघन रूप से छिड़काव एवं फागिंग का कार्य कराया जाकर संक्रामक बीमारियों पर अंकुश लगाने हेतु एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
फॉगिंग अभियान के साथ ही पांच वार्डों में किया गया कीटनाशक दवा का छिड़काव
सम्बंधित ख़बरें


