25 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज दौरा कार्यक्रम के अनुसार आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सागर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के सागर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह नई दिल्ली से भोपाल आगमन होगा।
उसके बाद सुबह 11 बजे भोपाल के रविंद्र भवन में स्वदेशी जागरण सप्ताह का शुभारंभ पदयात्रा से करेंगे। दोपहर 12:35 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से सागर जिले के सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन एवं नमो फलोद्यान का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम तथा हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शाम 3:00 बजे विधानसभा सागर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर शाम 6:00 बजे भोपाल आगमन होगा।


