व्यापार

रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन

कंपनी के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) अपनी 4,830 मेगावाट की ऑपरेशनल सोलर कैपेसिटी के लिए रोबोटिक सोलर टेक्नोलॉजी स्थापित करेगी, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी। बयान में अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह के हवाले से कहा गया है कि अदाणी ग्रीन के पास 8.4 गीगावॉट क्षमता के साथ भारत में सबसे बड़ा ऑपरेटिंग रिन्यूएबल पोर्टफोलियो मौजूद है।

कंपनी ने कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) अपनी 4,830 मेगावाट की ऑपरेशनल सोलर कैपेसिटी के लिए रोबोटिक क्लीनिंग टेक्नोलॉजी स्थापित करेगी, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी। एजीईएल ने एक बयान में कहा कि, वर्तमान में, इसकी ऑपरेशनल 7,043 मेगावाट सोलर और हाइब्रिड क्षमता में से 2,070 मेगावाट या 30 प्रतिशत, को रोबोटिक क्लीनिंग टेक्नोलॉजी द्वारा कवर किया गया है, जो सालाना 283 मिलियन लीटर पानी का संरक्षण करता है। बयान में कहा गया है कि संपूर्ण 7,043 मेगावाट ऑपरेशनल कैपेसिटी के लिए रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को तैनात करने से सालाना लगभग 880 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी। 

एजीईएल सोलर मॉड्यूल्स के रखरखाव के लिए पानी की खपत को कम करने की दृष्टि से एक वाटर-फ्री रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम तैयार कर रहा है।

एजीईएल ने इसे अपने ऑपरेशनल सोलर, हाइब्रिड साइटों (हाइब्रिड की सोलर कैपेसिटी) और अपनी भविष्य की परियोजनाओं में लागू करने की योजना बनाई है, खासकर राजस्थान और गुजरात के कच्छ जैसे सूखे और वर्षाहीन क्षेत्रों में, जहां रिन्यूएबल जल स्रोत बहुत दुर्लभ हैं।

कंपनी के अनुसार, ”एजीईएल के सोलर पोर्टफोलियो का 4,830 मेगावाट आने वाले समय में संचयी रूप से रोबोटिक क्लीनिंग द्वारा कवर किया जाएगा, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी की बचत होगी। इससे सोलर मॉड्यूल रखरखाव के लिए पानी का उपयोग पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा। 

कंपनी का कहना है कि “भारत के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों के अनुरूप, हम 2030 तक 45 गीगावॉट से अधिक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अदाणी ग्रीन के पास 8.4 गीगावॉट क्षमता के साथ भारत में सबसे बड़ा ऑपरेटिंग रिन्यूएबल पोर्टफोलियो बना हुआ है। बयान में अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह के हवाले से कहा गया कि,”हम अपनी विकास क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं क्योंकि हम अपने विकास के अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

44 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

58 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago