Saturday, March 22, 2025
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारब्रिटानिया गुड डे ने विश्व मुस्कान दिवस कुकीज़ में क्लेफ्ट मुस्कान को...

ब्रिटानिया गुड डे ने विश्व मुस्कान दिवस कुकीज़ में क्लेफ्ट मुस्कान को शामिल करके दिया संदेश

भारत के सबसे बड़े कुकी ब्रैंड, ब्रिटानिया गुड डे ने इस विश्व मुस्कान दिवस® पर सकारात्मकता और सबको साथ लेकर चलने के अपने समर्पण भाव को प्रखर रखते हुए एक दिल छू लेने वाले ‘क्लेफ्ट कुकी कैंपेन’ का अनावरण किया है। ब्रिटानिया गुड डे को असंख्य मुस्कुराहटों से सजी अपनी प्रतिष्ठित कुकीज़ के लिए विशेष रूप से पसंद किया जाता है। इस प्रकार, अपनी विविधता और सबको साथ लेकर चलने के अनुरूप ब्रैंड ने उन बच्चों की मुस्कुराहट को समर्थन दिया है, जिनका जन्म कटे होंठ और तालु के साथ हुआ है।

दुनिया भर में कटे होंठ के साथ जन्म की सबसे अधिक घटनाओं में से एक के रूप में भारत लम्बे समय से जूझ रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण यहाँ की विशाल जनसंख्या को समझा जा सकता है, जहाँ सालाना लगभग 35,000 बच्चे इस स्थिति के साथ जन्म लेते हैं। क्लेफ्ट्स, जिसमें ऊपरी होंठ और / या मुँह के तालु में गैप शामिल होता है, यह एक ऐसी प्रचलित जन्म स्थिति है, जिसे सभी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमियों में देखा जाता है।

इस विश्व मुस्कान दिवस® पर, ब्रिटानिया गुड डे ने मैककैन वर्ल्ड ग्रुप के सहयोग से, अपनी प्रिय कुकीज़- ‘क्लेफ्ट कुकीज़’ के एक विशेष संस्करण की पेशकश की है। यह पहल सीमित-संस्करण पैक्स को निर्मित करने पर जोर देती है, जिसमें से प्रत्येक को क्लेफ्ट स्माइल कुकीज़ से सजाया गया है। ऐसी कुकीज़, जो स्पष्ट मुस्कान की झलक पेश करती हैं, और मुस्कुराहट की विविध श्रृंखला में सहजता से जुड़ती हैं। लम्बे समय से गुड डे की श्रृंखला की शोभा बढ़ाने वाली ये कुकीज़ मुस्कुराहट के एकीकरण का प्रतिनिधित्व करती हैं। 6 करोड़ से अधिक इन विशेष पैक्स का निर्माण ब्रिटानिया के रंजनगांव स्थित आधुनिक प्लांट में किया जाएगा। इन्हें समूचे महाराष्ट्र और गुजरात में 2 महीने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जो कि ब्रैंड के दो सबसे बड़े बाजार हैं। यह हर तरह की मुस्कुराहट का जश्न मनाने और समावेशिता को अपनाने की ब्रैंड की प्रतिबद्धता को बखूबी दर्शाता है।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट