P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Raipur Breaking : धान खरीदी केंद्र पर गोलमाल, 4 कर्मचारी निलंबित

Raipur Breaking : धान खरीदी केंद्र पर गोलमाल, 4 कर्मचारी निलंबित

धान खरीदी केंद्र पर गोलमाल, 4 कर्मचारी निलंबित

Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में धान खरीदी केंद्र पर गड़बड़ी होने का मामला सामने आने के बाद 4 कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन की जांच में पाया गया है कि धान के बोरों पर पानी डालकर उनका वजन बढ़ाने की कोशिश की गई। जिसके बाद केंद्र के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें धान खरीदी केंद्र पर पाइप के जरिए धान के बोरों पर पानी डाला जाता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा था कि धान का वजन बढ़ाने के लिए पानी डाला जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।

जांच में सामने आई गड़बड़ी

जांच के दौरान खरीदी केंद्र के धान में नमी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार करीब 10,500 बोरी धान में नमी पाई गई। इसके बाद केंद्र के प्रभारी प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

इन कर्मचारियों पर गिरी गाज

प्रशासन की कार्रवाई के तहत जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनमें प्रभारी समिति प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसेस सर्वर इन्द्रमान निषाद और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जितेन्द्र साहू शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट