छत्तीसगढ़ में आज से कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन की शुरूआत हो चुकी है। कांग्रेस के इस महाधिवेशन में देशभर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हो रहे है। आज महाधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। वही पूर्व पार्टी अध्यक्ष सेानिया गांधी भी अधिवेशन को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के महाधिवेशन के प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी है।
प्रियंका गांधी के रायपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने उनके स्वागत के लिए फूल बिछा दिए, प्रियंका का नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस द्वारा फूलों की रोड भी बनाई गई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रियंका का स्वागत महापौर एजाज ढेबर ने एयरपोर्ट पर किया। महापौर एजाज ढेबर द्वारा एयरपोर्ट के सामने एक फूलों की सड़क बनाई गई थी। प्रियंका गांधी रोड शो करते हुए फूलों की सड़क से गुजरी इस दौरान उनके साथ सीएम भूपेश बघेल मौजूद रहे।
दरअसल शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा महाधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच गई हैं। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रियंका का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया गया। जैसे ही प्रियंका का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला तो हजारों की तादात में कांग्रेसी खड़े थे। जोर जोर से प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। प्रियंका पर फूलों की बारिश की जा रही थी। इसके बाद प्रियंका गांधी रोड़ शो करते हुए निकली, उन्होंने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बड़े नेता के लिए सड़कों पे गुलाब के फूल बिछाए गए हो।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…