Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeचुनावहरियाणा चुनाव नतीजों पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: "ये चुनाव राहुल...

हरियाणा चुनाव नतीजों पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: “ये चुनाव राहुल गांधी की विफलता का प्रमाण”

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दी जीत की बधाई...

खबर डिजिटल/भोपाल: haryana election results 2024 हरियाणा चुनाव के नतीजों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव असल में कांग्रेस का नहीं, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “हमें पूरा विश्वास था कि भाजपा की सरकार ने जो पिछले 10 सालों में काम किया है, उसका असर इस चुनाव पर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यपद्धति और विकास कार्यों का प्रभाव जनता पर साफ दिख रहा है। यही वजह है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।”

कोचिंग से स्कूल जाते समय छात्र को डंपर ने कुचला, दर्दनाक मौत – Khabar Digital

उन्होंने आगे कहा, “मैंने खुद भी हरियाणा का दौरा किया था और उस समय भी मैंने कहा था कि यह चुनाव कांग्रेस का नहीं बल्कि राहुल गांधी की असफलता का प्रतीक है। भाजपा ने विकास के एजेंडे को लगातार आगे बढ़ाया है और जनता भी उसी एजेंडे को समर्थन दे रही है।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का कमल एक बार फिर खिलने जा रहा है और यह विकास की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियां और विकास कार्य जनता की पहली पसंद बन गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम, यहां देखें.. – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट