मनोरंजन

भारत के 12 थिएटर्स से ‘पद्मावत’ को मिले 29 करोड़

नईदिल्ली। ‘पद्मावत’ की कुल कमाई 129 करोड़ के करीब है, मजेदार बात है कि इनमें से 29 करोड़ तो केवल 12 थिएटर्स से आए हैं। बड़ी बात यह है कि ये रकम भारत के थिएटर्स से मिली है।संजय लीला भंसाली की इस विवादित फिल्म को 12 IMAX थिएटर्स में भी रिलीज किया गया है। यह पहली बार हुआ है जब कोई भारतीय फिल्म IMAX 3D में रिलीज हुई है। IMAX कॉर्पोरेशन और वायाकॉम 18 ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए यह कहा है कि इस फिल्म ने वीकेंड तक रिकॉर्ड 461000 डॉलर की कमाई की है।

इस फिल्म को दुनियाभर में 25 जनवरी को IMAX 3D फॉर्मेट में रिलीज किया गया था। देश से बाहर इसे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और यूके जैसे इलाकों में करीब 42 IMAX थिएटर्स मिले हैं। संडे तक इस फिल्म की कुल कमाई 114 करोड़ के करीब थी जो सोमवार को बढ़कर 129 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि देश में बुधवार रात को हुए पेड प्रिव्यूज से मिली रकम करीब पांच करोड़ रुपए है। गुरुवार को इसे 19 करोड़ रुपए जेब में आए। शुक्रवार को 32 करोड़ रुपए मिले। शनिवार की कमाई 27 करोड़ रही। संडे को 31 करोड़ की कमाई हुई है। सोमवार को इसे लगभग 15 करोड़ मिले।

यह फिल्म गुरुवार को पूरे देश में लगना थी लेकिन कुछ प्रदेशों में यह रिलीज नहीं हो पाई। जहां यह रिलीज नहीं हुई है, वे बड़े प्रदेश हैं तो कमाई में खासा असर पड़ेगा। इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर जैसे तमाम बड़े शहरों से यह गायब है। कर्नाटक बंद के कारण यहां भी यह फिल्म गुरुवार शाम को लग पाई। बता दें कि विरोध अब भी जारी है। सबसे ऊपरी अदालत अपनी बात पर कायम है कि राज्य क़ानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए ‘पद्मावत’ को रिलीज़ करें। लेकिन कई इलाकों में वितरक और मल्टिप्लेक्स ही इसे लगाने से बच रहे हैं।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Queens On the Wheels: 1400 किलोमीटर का टूर करेंगी महिला राइडर्स, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 minutes ago

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

1 hour ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

3 hours ago