राशिफल

30 august Rashifal : मध्यम वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शुभ

30 august Rashifal : 30 अगस्त का राशिफल – आज का राशिफल मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अतिउत्तम है। middle class people  के लिए आज शुभ मुहूर्त में किये गये कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा। हालांकि राशिफल उनके नाम के राशि पर निर्भर करता है, और राशि से ही वर्तमान और भविष्य के जानकारियों का संकेत मिलता है। विज्ञान के खगोलीय घटना से राशियों के राशिफल बदलते हैं। मुख्य रूप से 9 ग्रहों से 12 राशियों का लेखा जोखा तय होता है। आज 30 अगस्त 2022 का राशिफल इस प्रकार है – 

मेष राशि –

मेष राशि वालों को सम्मान प्राप्त होगा। आप आत्मविश्वास के साथ काम कर सकते हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत के लिए प्रशंसा मिलेगी। आपको एनर्जी मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। Today Good luck आपके लिए शाम 5:15 से शाम 6:15 बजे के बीच का समय आपके लिए लकी होगा।

वृषभ राशि –

वृषभ राशि के लोग आज राहत और खुशी महसूस करेंगे। आप शांति और आनंद महसूस करेंगे। व्यस्त कार्यक्रम में काफी बदलाव हो सकता है। आपको अपने प्रियजनों के साथ जीवन की छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना चाहिए। ज्योतिषी के अनुसार अपने सभी जरूरी काम सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक कर लें। 

मिथुन राशि –

मिथुन राशि के जातक, आप थोड़ा मूडी हो सकते हैं। आप इस बात पर ध्यान दें, जिससे आप नेगेटिविटी से दूर रहें। आप खुशी से रहेंगे। ज्योतिषी के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच का समय आपके लिए लकी होगा।

कर्क राशि –

कर्क राशि के जातक, आपको बहुत सावधान रहना चाहिए। आपको इमोशनल बैलेंस बनाकर रखना चाहिए। समस्याएं कम होंगी। आप शांत रहने की कोशिश करें। ज्योतिषी के अनुसार शाम 7:00 से रात 8:00 बजे के बीच का समय आपके लिए लकी होगा।

सिंह राशि –

सिंह राशि  के जातक, आप परेशान हो सकते हैं। किसी भी बहस में न पड़ें। यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आपको अपनों से जुड़ते समय आपको थोड़ा संयम बरतना चाहिए। ज्योतिषी के अनुसार बैंगनी आज आपका लकी कलर है। दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच का समय आपके लिए लकी होगा।

कन्या राशि –

कन्या राशि के जातक, बचत करने के बारे में सोचें। शुभ मुहूर्त में काम करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आप तनावमुक्त रहेंगे, जिसका आपके निजी जीवन पर भी काफी प्रभाव पड़ेगा। आपको धैर्य रखना चाहिए। शांति बनाए रखें। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है, तो इसे सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक लें। 

तुला राशि –

तुला राशि के जातक, आज आप मौज-मस्ती करने चाहेंगे। छात्र आज थोड़ा आराम कर सकते हैं। अपने दोस्तों या प्रियजनों के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करना है, तो शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच करें। 

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के जातक, आप कुछ मुद्दों को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, उनका सामना करना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको सावधान रहना चाहिए, लेकिन सकारात्मकता और दृढ़ता से काम करना आज आपके लिए सही रहेगा। शाम 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक का समय आज आपके लिए अच्छा होगा।

धनु राशि –

धनु राशि आपके साथी आपको पॉजिटिव नजरिये से देखेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आप स्वाभाविक रूप से सामान्य ज्ञान और सांसारिक ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य या दोस्त आपको सलाह दे सकता है। आप उन्हें निराश कर सकते हैं। आप अपनी कुशलता से काम कर सकते हैं। ऑफिस में अच्छे तरीके से काम कर पाएंगे। दोपहर 2:15 बजे से 3:15 बजे के बीच का समय आपके लिए लकी होगा।

मकर राशि –

मकर राशि के जातक, आप बेचैन और नाराज महसूस कर सकते हैं। हो सकता है, आज आप तमाम चुनौतियों से गुजर रहे हों, लेकिन यही सारी चिंता और तनाव का कारण हो सकता है। आपको चीजों को आसान बनाना चाहिए। आप निराश नहीं होंगे। रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच का समय आपके लिए लकी होगा।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि के जातक, कन्या राशि में चंद्रमा के गोचर के कारण आप प्लानिंग बनाकर काम कर सकते हैं। आपकी प्राथमिकता अपने लिए चीजों को बेहतर बनाने पर केंद्रित होनी चाहिए। आज आपको अपनी स्थिति को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता हो सकती है। अपने सामान का ध्यान रखें। शाम 4:00 से शाम 6:00 बजे के बीच का समय आपके लिए लकी होगा।

मीन राशि –

मीन राशि के जातक, कन्या राशि में चंद्रमा के गोचर के कारण सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाएगा। आपके विचार स्पष्ट होंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यक्तिगत मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें। शाम 5:30 से शाम 6:30 बजे के बीच का समय आपके लिए लकी होगा।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

58 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago