भारत

चुनाव चरणः 11 अप्रैल से होगा पहले चरण का मतदान, यहां देखें निर्वाचन क्षेत्रों की पूरी सूची..

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान की तारीख की घोषणा कर दी गयी है। सात चरणों में आयोजित पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा, 19 मई को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में भारत के 20 राज्यों में कुल 91 निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होंगे। 17 वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में कडी टक्कर हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दल भी चुनावी लड़ाई के लिए कमर कसने में जुटे हैं। चुनाव का परिणाम 23 मई को घोषित किया जाएगा। 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में जाने वाले राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों और निर्वाचन क्षेत्रों की सूची यहाँ देखें .. 

पहला चरण
पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा. इसमें आंध्र की 25, अरुणांचल की 2, असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1, यूपी की 8, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की अधिसूचना 18 मार्च को जारी होगी.

दूसरा चरण
दूसरे चरण में 18 राज्यों की 97 सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होगा. इसमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 10, कर्नाटक की 14,  मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, यूपी की 8, पश्चिम बंगाल की 3, पुंडुचेरी की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण की अधिसूचना 19 मार्च को जारी होगी.

तीसरा चरण 
तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा. इनमेंं असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गुजरात की 26, गोवा की 2, जम्मू कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, यूपी की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादर व नागर हवेली की 1 और दमन व दीव की 1 सीट पर चुनाव होगा. तीसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी.

चौथा चरण
चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. इनमें बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, यूपी की 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान होगा. चौथे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी.

पांचवां चरण
पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को मतदान होगा. इनमें बिहार की 5, झारखंड की 4, जम्मू व कश्मीर की 2, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. पांचवें चरण की अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी होगी. तो ऐसी संभावना जताई जा रही कि सुरक्षा कारणों से पूर्व की दो सीटों पर मतदान पुन: होगा.

छठा चरण
छठवें चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा. इनमें बिहार की 8, हरियाणा की 10,  झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी.

सातवां चरण
सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा. इनमें बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 8, पंजाब की 13, चंडीगढ़ की 1, हिमाचल की 4, यूपी की 13, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण की अधिसूचना 27 अप्रैल को जारी होगी.

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

2 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

16 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

37 minutes ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

49 minutes ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

2 hours ago