Vaishno Devi Fire: वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के उड़े होश! कटड़ा हैलीपैड पर भयंकर तबाही, स्वाहा हुआ लाखों का सामान

कटड़ा के सेरली स्थित हैलीपैड परिसर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और श्राइन बोर्ड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. इस हादसे में टर्मिनल में रखे कंप्यूटर, नेटवर्क सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए