सागर/ मुकेश अग्निहोत्री/ खबर डिजिटल/ रहली के देव श्रीसीताराम न्यास के द्वारा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले ग्यारह प्रतिभाओं का सम्मान समारोह पूर्वक किया गया।सम्मान समारोह के दौरान न्यास के अध्यक्ष पँ सुशील हजारी कोषाध्यक्ष प्रमोद सराफ एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से जिला कोषालय अधिकारी के पद पर चयनित हुए अर्पित जैन, मुख्य नगर पालिका के पद पर चयनित अक्षय गर्ग, सहायक संचालक, प्रशासन एवं प्रशिक्षण के पद पर चयनित सपन जैन एवं जिला कोषालय अधिकारी के पद पर चयनित आस्था चौबे का सम्मान किया गया.
इसी प्रकार सांस्कृतिक क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली गायिका सौम्या बुधौलिया एवं साक्षी पटेरिया का सम्मान किया गया।अपनी जान की बाजी लगाकर बच्चे को नदी में डूबने से बचने वाले विकास यादव और हेमंत यादव एवं गाय को नदी में डूबने से बचाने वाले हरिओम पाल, राजा प्रजापति और सारीफ खान को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर,मनोरथ गर्ग,अधिवक्ता राजेन्द्र चौबे,अक्षय हजारी,मिथलेश पटेरिया,गौरव सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मंच संचालन साहित्य जैन ने एवं आभार प्रदर्शन अक्षय हजारी ने किया।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…