झाबुआ, नावेद रजा/ खबर डिजिटल/ जिले के जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-05 में कक्षा 11वीं के छात्र की आत्महत्या से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम बोचकाब, पोस्ट रोटला, तहसील रामा निवासी वीरेंद्र भावोर के 16 वर्षीय पुत्र करण के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, छात्र रविवार को ही छुट्टियाँ बिताकर घर से छात्रावास लौटा था। सोमवार को उसका शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना पर आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुप्रिया बिशेन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना को गंभीर मानते हुए जनजातीय कार्य विभाग ने छात्रावास अधीक्षक रमेश अमलियार के खिलाफ कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त ने आदेश जारी कर अधीक्षक को ड्यूटी में लापरवाही और विद्यार्थियों की सुरक्षा में चूक के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
छात्रावास में 11वीं के छात्र की आत्महत्या, अधीक्षक निलंबित
सुरक्षा में लापरवाही: छात्र की जान गई, अधीक्षक पर कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें


