P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीप्रशासन की चुप्पी, भू-माफियाओं की चांदी—कटनी में अवैध प्लॉटिंग का विस्फोट

प्रशासन की चुप्पी, भू-माफियाओं की चांदी—कटनी में अवैध प्लॉटिंग का विस्फोट

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता –कटनी जिले में भू-माफियाओं का नेटवर्क एक बार फिर बेखौफ सक्रिय नजर आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कृषि भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं, प्राकृतिक नालों को पाटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं। सवाल उठ रहा है—आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह करोड़ों का काला कारोबार?सूत्रों के मुताबिक कटनी-जबलपुर हाईवे स्थित कैलवारा खुर्द मे एचपी पेट्रोल पंप के सामने 4एकड़ मे नाला पाटकर अवैध प्लॉटिंग, अहमदनगर के पीछे 14 एकड़ में कच्ची सडक डालकर प्लॉटिंग , माधवनगर नमक गोदाम के पीछे अवैध प्लॉटिंग , तिलक कॉलेज रोड पर बड़े पेड़ो को वन विभाग से सांठ गाँठ कर बिना अनुमति काटकर प्लॉटिंग , दुबे कॉलोनी, रपटा पेट्रोल पंप क्षेत्र निमिया मोहल्ला मे अवैध प्लॉटिंग समेत कई जगह भू-माफियाओं ने अवैध प्लॉटिंग का जाल बिछा दिया है। यहां बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अनुमति, बिना रेरा अप्रूवल, बिना डायवर्शन और बिना वैध कॉलोनी विकास प्रक्रिया के खुलेआम प्लॉट बेचे जा रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि जिन मामलों में कॉलोनाइजरों और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर तक के प्रावधान हैं, उन्हीं नियमों को कटनी में खुली चुनौती दी जा रही है। आरोप है कि वनभूमि पर पेड़ कटवाकर, नालों को पाटकर और कृषि भूमि को अवैध कॉलोनियों में बदलकर भू-माफिया करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि प्रशासनिक कार्रवाई शून्य बनी हुई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भू-माफिया भोले-भाले लोगों को वैध प्लॉटिंग के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। ऐसे प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भविष्य में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभागों को इससे कोई सरोकार नहीं दिख रहा।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती के दावे कर रही है, तो कटनी में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद क्यों हैं? क्या प्रशासन ने भू-माफियाओं के सामने घुटने टेक दिए हैं, या इस पूरे खेल को अंदरखाने संरक्षण प्राप्त है?कटनी में फैलते इस अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जनता पूछ रही है—क्या भू-माफियाओं पर कार्रवाई होगी, या कटनी यूं ही अवैध कॉलोनियों की मंडी बनती रहेगी? कटनी के जबलपुर कटनी नेशनल हाईवे रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे बड़ी मात्रा मे भू माफिया कर रहे अवैध प्लॉटिंग खेल प्राकृतिक नाला पाटकर भू माफिया दे रहे अवैध प्लॉटिंग को अंजाम वहीं दूसरी ओर कटनी जबलपुर हाईवे रोड पर एच पी पेट्रोल पंप के ठीक सामने 4एकड़ मे कच्ची सडक डालकर भू माफिया काट रहे अवैध प्लॉटिंग स्थानीय लोगो का आरोप है की जिले भर मे धड़ड़ले से चल रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करने जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा कटनी बना अवैध प्लॉटिंग के मामले मे भू माफियाओ का गढ़ जनता का आरोप है की जिला प्रशासन लगातार अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही का दाबा कर रहा है तो फिर नगर निगम सीमा और ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़ी भारी मात्रा मे अवैध प्लॉटिंग पर शिकांजा क्यों नहीं कस पा रहा है आखिर कैसे बन गई इतनी अवैध कॉलोनी किसके संरक्षण मे काटे जा रहे अवैध प्लॉट कौन है इसका जिम्मेदार आखिर क्यों नहीं हुई अब तक इन अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही क्या प्रशासन अब इन भू माफियाओ के आगे नतमस्तक होने को मजबूर हो गया हैइनका कहना है

अवैध प्लॉटिंग का मामला संज्ञान मे आया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी कलेक्टर– आशीष तिवारी कटनी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट