P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशNigam Mandal Suchi: निगम मंडल की एक और सूची जारी, इनको मिला...

Nigam Mandal Suchi: निगम मंडल की एक और सूची जारी, इनको मिला मलाईदार पद

Nigam Mandal Suchi: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों की अपनी अगली सूची जारी कर दी है। इस बार विन्ध्य क्षेत्र के विकास की धुरी माने जाने वाले विन्ध्य विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की घोषणा की गई है। सत्ता और संगठन के बीच संतुलन साधते हुए क्षेत्रीय समीकरणों को इस सूची में प्राथमिकता दी गई है।

विन्ध्य विकास प्राधिकरण की नई टीम

पंचूलाल प्रजापति (अध्यक्ष): क्षेत्र के अनुभवी नेता पंचूलाल प्रजापति को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन पर विन्ध्य क्षेत्र की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का मुख्य जिम्मा होगा।

डॉ. अजय सिंह (उपाध्यक्ष): संगठन में सक्रिय डॉ. अजय सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

संजय तीर्थानी (उपाध्यक्ष): विन्ध्य की राजनीति में सक्रिय चेहरा संजय तीर्थानी को भी उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया है।

जल्द आ सकती हैं और सूचियां

विन्ध्य विकास प्राधिकरण के बाद अब प्रदेश के अन्य विकास प्राधिकरणों और निगम-मंडलों में भी नियुक्तियों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन जल्द ही कुछ और मलाईदार पदों के लिए नामों का ऐलान कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट