Tuesday, January 13, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDewas News : पिता की निर्मम हत्या करने वाला बेटा मात्र 12...

Dewas News : पिता की निर्मम हत्या करने वाला बेटा मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार

बागली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ बागली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धावड़िया में शराब के नशे में सोहन नाम के आरोपी ने घरेलू विवाद को लेकर अपने ही पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी बागली मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं थाना बागली पर आरोपी सोहन के विरूद्ध अपराध क्रमांक 415/2025 धारा 103(1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

एसपी पुनीत गेहलोद ने दिए निर्देश
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी बागली निरीक्षक अभिनव शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम नेआरोपी सोहन की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके बाद मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी सोहन को हत्या के दौरान प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जहां से आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
थाना प्रभारी बागली निरीक्षक अभिनव शुक्ला, उनि लोकेश कुशवाह,सउनि मनोज शर्मा,प्रआर यशवंत तोमर,आर अनिल डामोर,अरुण चौहान एवं महेश सिसौदिया की सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट