P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबरगी डैम हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

बरगी डैम हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

सब-हेडलाइन:–सुभाष चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

खबर डिजिटल कटनी/जबलपुर — जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज पलटने से हुई दर्दनाक दुर्घटना में असामयिक रूप से दिवंगत हुए नागरिकों की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं नागरिक उपस्थित रहे और मोमबत्तियां प्रज्वलित कर दिवंगत आत्माओं को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरा वातावरण शोक, संवेदना और मौन श्रद्धा से भरा हुआ नजर आया।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा पूरे समाज को झकझोर देने वाला है। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर इसे सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की अनिवार्यता और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी, साथ ही खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच क्रूज संचालन रोकना आवश्यक था।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।इस अवसर पर प्रियदर्शन गौर, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, आफताब अहमद (चोखे भाईजान), उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, नारायण निषाद, ललित सोनी, विजय मंगल चौधरी, रूपा तिवारी, दीपक केशरवानी, जितेन्द्र बड़गैया, इकलाक अहमद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति दें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट