P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Sunday, May 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबरगी बांध क्रूज हादसा: 4 की मौत, कई लापता—रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बरगी बांध क्रूज हादसा: 4 की मौत, कई लापता—रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता जबलपुर/ मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध बरगी बांध में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां क्रूज में सवार यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे।प्रशासन के मुताबिक, हादसे के बाद अब तक 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, शेष यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।घटनास्थल पर जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौजूद हैं और स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बचाव कार्य में एसडीआरएफ सहित अन्य राहत दल जुटे हुए हैं, जो लापता लोगों की खोज में लगातार प्रयास कर रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।प्रशासन की अपील:अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट