Bhopal E-Bus Service: भोपाल में शुरू हुई AC ई-बस सेवा, पहले ही दिन 2 हजार यात्रियों ने किया सफर, जानें किराया और रूट

भोपाल में बहुप्रतीक्षित ई-बस सेवा का व्यावसायिक संचालन शुरू हो गया. पहले दिन 10 एसी ई-बसें दो रूटों पर चलीं और करीब 2,000 यात्रियों ने सफर किया. यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग, UPI भुगतान, लाइव लोकेशन, LED डिस्प्ले और दिव्यांगों के लिए हाइड्रोलिक रैंप जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं. शुरुआत में कुछ बस स्टॉप पर अतिक्रमण और लोगों में रूट को लेकर भ्रम जरूर देखने को मिला.