भोपाल, 25/09/2024। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती Deendayal Upadhyay’s birth anniversary पर बुधवार को अधिकतम सदस्यता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने बूथों पर पहुंचकर हर वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता BJP membership दिलाई।
प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर लालघाटी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के महामाई मंडल, सेमरा के बूथ क्रमांक 138 व 134 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब आदमी के घर में सुख का सबेरा लाने का कार्य कर रहे हैं।