भोपाल

NHM आउटसोर्स कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग

खबर डिजिटल/ भोपाल के शीतल दास की बगिया घाट पर 2 अक्टूबर 2024 को दोपहर 11:00 बजे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में वर्षों से सेवाएं दे रहे 12000 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी जल सत्याग्रह करेंगे। इस प्रदर्शन का आयोजन एनएचएम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में किया जा रहा है।

मुख्य मांगे:

1. आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण: एनएचएम के अंतर्गत वर्षों तक संविदा सपोर्ट स्टाफ के रूप में सेवा देने वाले सभी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाए।

2. वेतन वृद्धि: आउटसोर्स कर्मचारियों जैसे सपोर्ट स्टाफ, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वार्ड आया, सफाई कर्मी, सिक्योरिटी गार्ड आदि के लिए शासन द्वारा न्यूनतम 21,000 रुपये का वेतन सुनिश्चित किया जाए।

3. वेतन में कमीशनखोरी की समस्या: कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि आउटसोर्स कंपनियां और अधिकारी 16,132 रुपये का बजट देने के बावजूद केवल 5,500 से 9,000 रुपये ही भुगतान कर रहे हैं। इस आर्थिक शोषण को समाप्त किया जाए।

4. वेतन भुगतान में देरी: कई जिलों में पिछले 3-4 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।

5. भ्रष्टाचार की जांच की मांग: कर्मचारियों ने शासन से मांग की है कि आउटसोर्स एजेंसियों और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की जांच उचित एजेंसी द्वारा की जाए।

6. रिक्त पदों पर नियुक्ति: विभाग में वर्षों से चतुर्थ श्रेणी के हजारों पद रिक्त हैं, जिन पर आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Recent Posts

Queens On the Wheels: 1400 किलोमीटर का टूर करेंगी महिला राइडर्स, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

17 minutes ago

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

1 hour ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

3 hours ago