भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर तक्षशिला एवं विक्रमशिला भवन के मध्य स्थित रेडियो कर्मवीर के भवन का नाम शारदा पीठ का लोकार्पण कुलगुरु प्रो डॉ. के.जी. सुरेश द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की नवीन माखनपुरम परिसर में भवनों के नाम नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला और सांदीपनि रखने के बाद आज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय का एक और भवन का नाम पाक अधिकृत कश्मीर स्थित शारदा पीठ के नाम रखा गया।विद्यार्थियों को अपने गौरवशाली शिक्षा परंपरा और इतिहास का स्मरण दिलाने की दिशा में यह एक सार्थक कदम हैं ।
इसी के साथ माखनपुरम परिसर में ग्रीन कैम्पस प्रोत्साहन के अन्तर्गत चाणक्य भवन के सामने ई_रिक्शा का लोकार्पण भी कुलगुरु प्रो. सुरेश द्वारा किया गया। केनरा बैंक नीलबड़ शाखा के सहयोग से शुरु हुई इस सुविधा के अवसर पर बैंक के उपमहाप्रबंधक आर. के. मीणा विशेष रूप से उपस्थित थे। शिक्षक दिवस पर द्रोणाचार्य सभागार में शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुलगुरु प्रो. सुरेश ने सभी शिक्षकों का सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही शिक्षकों को शोध कार्य करने के लिए भी उन्होंने प्रोत्साहित किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी विभागों में भी विभिन्न कायक्रमों आयोजित किए गए।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…