चंदेरी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:
खबर डिजिटल/ निर्मल विश्वकर्मा की रिपोर्ट- चंदेरी तहसील के ग्राम सिंहपुर चालदा अंतर्गत एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत चंदेरी पुलिस के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने बीमारी के कारण मृत्यु होने का दावा किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पोस्टमार्टम नायब तहसीलदार चंदेरी के निरीक्षण में करवाया और प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हत्या, आत्महत्या, या बीमारी – पुलिस उलझन में
मृतका रामकुमारी यादव, पत्नी हरिओम यादव, निवासी ग्राम सिंहपुर चालदा, हाल निवास श्री कुंज होटल के पास चंदेरी, की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। गुरुवार की रात रामकुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस के सामने एक अनसुलझी गुत्थी खड़ी कर दी है। पुलिस ने प्रकरण मर्ग क्रमांक 62/24 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पूर्व शादी के समय उन्होंने 12 लाख रुपए नगद और 3 लाख के जेवर दिए थे। बावजूद इसके, ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की लालसा बढ़ती ही जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों का बर्ताव रामकुमारी के साथ बर्बरता पूर्ण और पक्षपातपूर्ण था। मायके पक्ष का शक है कि दहेज की मांग या आपसी कलह के कारण रामकुमारी की हत्या की गई है। उनका यह भी कहना है कि उनकी बहन के मृत्यु की जानकारी दिए बिना ही ससुराल पक्ष ने अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही अंतिम संस्कार रोका गया और मायके पक्ष के आने तक शव को सुरक्षित रखा गया।
मायके पक्ष ने मौके पर गले और हाथ में नीले निशान होने का दावा किया, जिससे उन्हें शक है कि उनकी बहन की हत्या की गई है।
ससुराल पक्ष का दावा – बीमारी के चलते हुई मृत्यु
वहीं, ससुराल पक्ष ने दावा किया है कि रामकुमारी की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। अब यह पुलिस विवेचना का विषय है कि मामला हत्या, आत्महत्या या बीमारी का है।
थाना प्रभारी का बयान
चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि नव विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रथम दृष्ट्या मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामला संदिग्ध होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, और जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…