Monday, August 4, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुना-शिवपुरी दौरा: बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुना-शिवपुरी दौरा: बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण और राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री मोहन यादव दौरा आज शिवपुरी और गुना दौरे पर रहेंगे...

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुना और शिवपुरी जिलों के बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज प्रातः 10:30 बजे विधानसभा आगमन एवं सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे। दोपहर 1:35 बजे समत्व भवन में त्रिपक्षीय MoU (समझौता) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे भोपाल से गुना के लिए रवाना होंगे। गुना जिले में बाढ़/अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दोपहर 3:35 बजे गुना से ग्राम पड़ोरा, जिला शिवपुरी के लिए रवाना होंगे।शाम 4 बजे ग्राम पड़ोरा से ग्राम पचावली, जिला शिवपुरी पहुँचेंगे और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व्यवस्था का जायजा लेंगे। शाम 7:15 बजे मुख्यमंत्री भोपाल वापस लौटेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट