Tuesday, February 11, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा: निवेश के साथ साझेदारी को...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा: निवेश के साथ साझेदारी को मिलेगी नई उड़ान

प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना

भोपाल/ खबर डिजिटल- देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा। निवेश के साथ साझेदारी को मिलेगी नई उड़ान –

सीएम मोहन यादव के जापान दौरे की गतिविधियां-

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण
  • जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा।
  • मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रवास भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम 28 जनवरी : टोक्यो से शुरूआत
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी की शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जनवरी की रात 2:25 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
  • जहाँ से सुबह 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे। यहां फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे।
  • सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत महामहिम सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो “सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश” में भाग लेंगे।
  • यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।
  • उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे* 29 जनवरी की गतिविधि
  • निवेशकों के साथ संवाद- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जनवरी की सुबह इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में शामिल होंगे।
  • जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिनमें “केदानरेन” (जापान बिजनेस फेडरेशन), “जेट्रो एचक्यू” जैसे बड़े नाम शामिल हैं,
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुँचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।
  • दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुँचकर फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज 30 जनवरी: कोब और ओसाका का दौरा
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे।
  • यहां वे “सिस्मेक्स” कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे।
  • कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद, वे “पैनासोनिक एनर्जी” के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
  • ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव-सत्र में शामिल होंगे। 31 जनवरी: ओसाका, क्योटो, टोक्यो
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक जीटूजी (Govt. to Govt.) एवं बीटूजी (Businessman to Govt.) मीटिंग में शामिल होंगे।
  • ओसाका से सुबह 7 बजे निकलकर क्योटो पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 8:00 बजे क्योटो पहुँचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न साइट्स का विजिट करेंगे।
  • दोपहर 2:00 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुँचेंगे। 1 फरवरी: भारत वापसी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 4:30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन सत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे।
  • पहले से ही राज्य में काम कर रहे प्रतिष्ठित जापानी कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे।
  • साथ ही, निवेशको के साथ मुख्यमंत्री व्यक्तिगत बैठक (One-to-One Meeting) करेंगे । मुख्य क्षेत्र
    कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी/आईटीईएस और रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस और रक्षा, सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। मध्यप्रदेश और जापान का व्यापारिक संबंध
  • जापान, मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है।
  • वित्त वर्ष 2023-24 में भारत-जापान व्यापार USD 22.85 बिलियन तक पहुंचा, जिसमें मध्यप्रदेश ने एल्यूमिनियम, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, और वस्त्र जैसे उत्पादों का निर्यात किया
  • राज्य में ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक, सनोह, एनएचके, और कोमात्सू जैसी प्रमुख जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। जापान “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025” में ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भाग लेगा
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट