cm mohan yadav today program: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 मार्च को विदिशा और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। इसके पहले भोपाल में महिला बाइकिंग इवेंट का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के जारी कार्यक्रम के अनुसार…सीएम सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। सुबह 10:15 बजे महिला बाइकिंग इवेंट का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब दोपहर करीब 1 बजे भोपाल से विदिशा के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 1.30 बजे शमशाबाद में कई विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद विदिशा, शमशाबाद से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
ब्रेकिंग: किसानों के मुद्दें पर CM मोहन यादव ने की सीधी बात, लिया यह बड़ा निर्णय – Khabar Digital
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 07 मार्च, 2026 (शनिवार) के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण:
- प्रात:10 बजे (समत्व): एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग।
- प्रात:10:15 बजे (समत्व): महिला बाइकिंग इवेंट का शुभारंभ।
- दोप. 12 बजे (समत्व): अभिनंदन कार्यक्रम।
- दोप. 12:55 बजे (भोपाल) स्टेट हैंगर आगमन।
- दोप.1 बजे भोपाल से शमशाबाद आगमन और स्थानीय कार्यक्रम (लोकार्पण/भूमिपूजन)।
- दोप. 3 बजे (उज्जैन): शमशाबाद से उज्जैन आगमन।
मध्यप्रदेश में इन नेताओं का जा सकता है मंत्री पद… नए चेहरों को मिल सकता है मौका – Khabar Digital


