दतिया हार के बाद BJP का बड़ा प्लान, 2028 से पहले बदलेगा संगठन और सामने आएगा नया चेहरा?

दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी उपचुनाव की हार की समीक्षा के साथ नई जिला कार्यकारिणी और भविष्य के नेतृत्व को लेकर मंथन कर रही है.