दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा एक्शन! एक साथ 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले जिला पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है. इस सूची में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, SI, ASI और प्रधान आरक्षक शामिल हैं. अधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.