P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara Wedding: शादी के मंडप में फिल्मी ड्रामा, दुल्हन ने प्रेमी को...

Chhindwara Wedding: शादी के मंडप में फिल्मी ड्रामा, दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला

Chhindwara Wedding: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से रिश्तों और जज्बात के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामे की एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में दुल्हन ने भरे मंडप में दूल्हे की जगह अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पल भर में विवाद और हंगामे में बदल गईं।

वरमाला के मंच पर मचा हड़कंप

यह घटना 27 और 28 अप्रैल की रात की है, जब परासिया से बारात धूमधाम के साथ मुजावर गांव पहुंची थी। बारात का भव्य स्वागत हुआ, आतिशबाजी हुई और मेहमान भोजन का आनंद ले रहे थे। जैसे ही वरमाला की रस्म के लिए दुल्हन को मंच पर लाया गया, वहां पहले से मौजूद दूल्हे को छोड़कर उसने पंडाल में खड़े एक अन्य युवक (प्रेमी) के गले में माला डाल दी और उससे लिपट गई। इस दृश्य को देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। गुस्से में आए दुल्हन के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पंडाल से बाहर खदेड़ दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई।

वापस लौटी बारात

इस पूरे घटनाक्रम और अपमान से आहत होकर दूल्हे ने विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। दूल्हा पक्ष ने इस मामले को लेकर उमरेठ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दबाव में तय हुई थी शादी

सूत्रों के अनुसार, युवती और युवक के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि परिवार के दबाव में आकर युवती इस शादी के लिए तैयार तो हो गई थी, लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए उसने शादी के दिन ही यह कदम उठाने का फैसला किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट