कटनी। ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी और आगजनी की संभावनाओं के बीच नगर पालिक निगम कटनी ने मिशन चौक स्थित मजार गली में बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वलनशील कबाड़ सामग्री जब्त की। संकरी गली और घनी आबादी के बीच अव्यवस्थित ढंग से रखे प्लास्टिक, कागज, रबर सहित अन्य कबाड़ को संभावित अग्नि दुर्घटना का कारण मानते हुए निगम अमले ने त्वरित कार्रवाई की।अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कबाड़ सामग्री जब्त कर एमएसडब्ल्यू प्लांट भेजी गई। निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित कबाड़ व्यवसायी द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।कार्रवाई के दौरान व्यवसायी को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए गए कि भविष्य में आबादी क्षेत्र से दूर ही कबाड़ सामग्री का भंडारण किया जाए और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।निगम प्रशासन ने दो टूक कहा है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर जुर्माना समेत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि ज्वलनशील सामग्री का सुरक्षित भंडारण करें, अग्निशमन उपकरण रखें और सतर्कता बरतें, ताकि शहर को दुर्घटना मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।
अग्नि हादसे की आशंका पर निगम सख्त, मजार गली से ज्वलनशील कबाड़ जब्त
सम्बंधित ख़बरें


