भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ करवा चौथ से पहले सोना और चांदी के भाव में उछाल दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले सोना 1 लाख 21 हजार रुपये के पार पहुंच चुका है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है, जोकि 1 लाख 49 हजार के पार पहुंच चुका है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक
करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है, त्यौहार से दो दिन पहले सोना-चांदी के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार 8 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 1 लाख 21 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है।
सर्राफा बाजार के अनुसार सोना-चांदी का भाव
करवा चौथ का त्यौहार 2 दिन बाद यानी 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस त्यौहार से पहले सोना-चांदी की कीमतों में फिर से बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1 लाख 21 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।
7 अक्टूबर की शाम तक सोना-चांदी का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार, 7 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 9 हजार 866 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज, 8 अक्टूबर की सुबह बढ़ोतरी के साथ 1 लाख 11 हजार 568 रुपये तक आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा हुआ है, और चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को भी सुबह के मुकाबले शाम के समय सोने के दाम में मामूली सी गिरावट देखी गई थी, वहीं चांदी का भाव थोड़ा से बढ़ गया था।
खास जानकारी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के जारी किए गए दाम पूरे देश में सर्वमान्य हैं, लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। आपको बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होती है। बता दें, IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित दाम शनिवार और रविवार के साथ-साथ केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं।


