ग्वालियर

विराट पथ संचलन: एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन

खबर डिजिटल/ निर्मल विश्वकर्मा/ चंदेरी – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में रविवार को तीन सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने आरएसएस के पूर्ण गणवेश में कदम ताल मिलाते हुए पथ संचलन निकाला। संचलन श्री दिगम्बर जैन मंदिर की छोटी जैन धर्म शाला से प्रारंभ होकर नृसिंह मंदिर,कांच का मंदिर, इन्द्रापार्क,पेट्रोलपम्प,हाटकापुरा,जुगयानापुरा,पुराना बस स्टेंड, शंकर मंदिर गली,सदर बाजार, सार्वजनिक वाचनालय, वजरिया मोहल्ला से होते हुए पुन: छोटे जैन मंदिर की धर्म शाला पहुंचा।

स्वयं सेवकों ने हाथों में दंड, दिलों में राष्ट्रभक्ति का भाव संजोए सैनिकों की भांति कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन में सामूहिक एकता, अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। पथ संचलन का शहर के नागरिकों, समाजिक संगठनों, द्वारा अलग- अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर, रंगोली सजाकर स्वयं सेवकों का अभिवादन स्वागत किया । संघ के घोष दल की मधुर ध्वनि, स्वयंसेवकों की राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति,और अनुशासन का दर्शन सभी को रोमांचित कर रहा था।

Empowering Women: 70% महिला कर्मचारियों के साथ प्रतिभा सिंटेक्स का शुभारंभ – Khabar Digital

कदम से कदम मिलाते आगे बढ़ते स्वयं सेवकों को देखने शहर की जनता सड़क के किनारे खड़ी थी।संचलन से पहले मुख्य अतिथि राजघाट जल विधुत ग्रह के अधीक्षण अभियंता श्री आर एस यादव द्वारा स्वयं सेवकों को संवोधित किया इसके उपरांत मुख्यवक्ता विभाग सहकार्यवाह श्री मनमोहन किरार द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा संस्कारों के निर्माण की अभिनव पद्धति है।

शाखा में नियमित आने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक का जीवन अपने आप अनुशासित हो जाता है। वह अपने से अधिक राष्ट्र को महत्त्व देने लगता है। शाखा में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होते हैं और उन कार्यक्रमों में भाग लेने से स्वयंसेवकों के भीतर कार्यकर्ता का गुण विकसित होता है। मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से दक्ष होने का हर प्रशिक्षण संघ की शाखा में होता है। इसलिए स्वयंसेवकों को प्रतिदिन शाखा जाना चाहिए।इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए देशहित के कई ऐतिहासिक कार्यों से स्वयं सेवकों को रूबरू कराया।

पीएम किसान सम्मान निधि: अगर खाते में नहीं आ रहा योजना का पैसा, तो जानिए कैसे करे अप्लाई – Khabar Digital

आज एक आदर्श और विशाल संगठन के रूप में संघ की पहचान स्थापित हुई है।शायद ही ऐसा कोई संगठन होगा जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा और राष्ट्र की सेवा में संलग्न रहता है। जो भारत देश को अपनी मातृभूमि मानकर माता के समान आदर करता है। सामाजिक , सांस्कृतिक , वैचारिक पृष्ठभूमि को सुदृढ़ करने के लिए संघ निरंतर संघर्ष करता रहता है।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिले के जिला सहसंघचालक भान सिंह जी यादव और खंड संघ चालक अरविंद कदम उपस्थित रहे।

समाचार/विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर – 9658520916 पर व्हाटसएप करें या khabardigital@gmail.com पर मेल करें।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

Khabar Digital

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

21 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

35 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

56 minutes ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago