ग्वालियर

तोमर ने इस फैसले का किया स्वागत, पत्रकार के सवाल पर लड़खड़ा गए मंत्री

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 से 62 वर्ष किए जाने के फैसले पर शनिवार को केंद्रीय पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस फैसले का स्वागत किया। शिवपुरी के अंत्योदय मेले में शामिल होने आए तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की परिस्थितियों के हिसाब से यह फैसला लिया गया है।

पत्रकार वर्ता में तोमर ने कही ये बात
पत्रकारों से चर्चा के दौरान तोमर ने कहा, ’60 या 62 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद अगले 5 वर्ष तक व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है तो वह काम करने में सक्षम रहता है। रिटायरमेंट की उम्र को लेकर सीएम और प्रधानमंत्री के विचारों में कोई विरोधाभास नहीं है।’ पत्रकारों ने जब उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की ओर ध्यान दिलाते हुए पूछा कि पीएम ने पिछले दिनों कहा था कि युवा आईएएस अधिकारियों को जिलों की कमान दी जानी चाहिए, तो इस पर तोमर ने कहा कि ‘ ‘प्रधानमंत्री ने देश के पिछड़े जिलों में युवा आईएएस अधिकारियों को कमान देने की बात कही थी मध्यप्रदेश में ऐसे 8 जिले हैं इसलिए रिटायरमेंट की उम्र को लेकर सीएम और पीएम के बीच कोई विरोधाभास नहीं है। ‘

इन सवालों से बचते नजर आए प्रदेश अध्यक्ष 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को लेकर तोमर ने कहा कि ‘वह कल्पनाओं में नहीं जीते हैं और पिछले दिनों उन्होंने भोपाल में जो बयान दिया है उसको वह बार-बार दोहराना नहीं चाहते हैं।’ कुल मिलाकर तोमर मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों का सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। 

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Queens On the Wheels: 1400 किलोमीटर का टूर करेंगी महिला राइडर्स, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 minutes ago

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

1 hour ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

3 hours ago