झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/शहर के उदयपुरिया नाके क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भंडारी गैरेज के पीछे स्थित एक मकान में शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। इस हादसे में जयप्रकाश बैरागी (50) की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को आशंका है कि मोबाइल चार्जिंग पर लगा था और वहीं से फाल्ट हुआ और आग लगी। आशंका है कि चार्जिंग बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आग लगने के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।


