Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नियमित चलेगी यह लोकप्रिय ट्रेन, MP के कई शहरों को मिलेगा फायदा

रेलवे ने हुबली-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दे दिया है. 6 जुलाई से यह ट्रेन नए नंबर के साथ नियमित रूप से चलेगी. भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी और बीना के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.