IDA अध्यक्ष को लेकर BJP में बढ़ी हलचल, कैलाश विजयवर्गीय की पसंद बनाम स्थानीय नेताओं की राय, किसके नाम पर लगेगी मुहर?

मध्य प्रदेश में लंबे समय से खाली राजनीतिक पदों पर नियुक्तियों को लेकर भाजपा संगठन ने फिर कवायद तेज कर दी है. इंदौर विकास प्राधिकरण यानी IDA के अध्यक्ष पद को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. कैलाश विजयवर्गीय की पसंद और स्थानीय सांसद, महापौर व विधायकों की राय अलग होने के कारण फैसला अटका हुआ बताया जा रहा है.